मिसाल-ए-मऊ

सरकार के मुहिम में बल प्रदान करने के लिए सभी को आना चाहिए आगे : कमालुद्दीन उस्मानी

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। सरकार के मुहिम को अपने पैसे से बल प्रदान करने वालें बम्बई के कपड़ा कारोबारी एवं ढिलई फिरोजपुर निवासी समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी 100 निराश्रितो को आवास देने 52 के क्रम में बुधवार को मारूखपुर में लाभार्थी को आवास का चाभी सौंपा आवास की चाभी पाते ही उसका चेहरा खिल उठा । इस दौरान कमालुद्दीन उस्मानी का कहना था कि सेवा ही परम धर्म है । सरकार हर व्यक्ति को आवास मुहैया नहीं करा सकती । हम लोगों को सरकार के जनहित की योजनाओं को बल प्रदान करने के लिए आगें आना चाहिए । आगें उन्होंने कहां कि मेधावी छात्रों के पढ़ाई ,भुखमरी के शिकार लोगों को राशन मुहैया कराना ,दवा के अभाव में बीमार लोगों की मदद जैसे कई बिन्दुओं पर कार्य शुरू किया गया है जो मानक को फालो करेगे उन व्यक्तियों को आच्छादित किया जाएगा । इस अवसर पर धीरज मिश्रा, राशिद उस्मानी, मणिकांत मिश्र रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *