अपना जिला

धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक चेतना हेतु 26 जिलों में जन जागरण करेगा मद्धेशिया समाज

मऊ। धार्मिक व सामाजिक और राजनीतिक चेतना हेतु मद्धेशिया वैश्य समाज संत गणिनाथ महाराज के  प्राकट्य स्थल बिहार के वैशाली जिले की पलवैया धाम से एक विशाल रैली निकालेगा जो आगामी 4 सितंबर से प्रारंभ होकर पूरे 26 जिलों में जन जागरण करते हुए   मऊ जनपद में आकर 2 अक्टूबर को एक सम्मेलन के रूप में परिवर्तित होकर समाप्त होगा। अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के सहादतपुरा स्थित ब्रह्मस्थान स्थित मध्य देशीय अतिथि भवन के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई ।जिसमे उक्त जागरण हेतु रथ यात्रा की सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभा के युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया ने कहा कि जब जब युवा समाज जागृति होता है तभी समाज को नई दिशा मिलती है और उसकी दशा बदलती है। इसी उद्देश्य से यह रथ यात्रा रैली के रूप में बिहार के पल वैया धाम से चलेगी जो पूरे उत्तर प्रदेश की परिक्रमा करते हुए मऊ तक पहुँचेगी ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभा के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि इस रथयात्रा से समाज में धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक जन जागरण का विकास व उत्थान होगा जिससे निश्चित रूप से मध्यदेशीय वैश्य  समाज विकास के पथ पर अग्रसर होगा। सभा की अध्यक्षता  बेल्थरारोड चेयरमैन दिनेश कुमार मद्धेशिया तथा संचालन जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य व युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने किया ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम कुल गुरु सत गणिनाथ जी महाराज  बाबा सरजू दास जी महाराज तथा बाबा पलटू दास जी के चित्र पर सभा के राष्ट्रीय संरक्षक पारसनाथ गुप्ता  राम दास गुप्ता आदि ने पुष्प व धुप दीप जला कर पूजन अर्चन किया। सभी आगंतुको  का स्वागत अभिनंदन नगर अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता  ने करते हुए कहा कि यह जागरण रैली निश्चित रूप से मद्धेशिया समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को निचलौल चेयरमैंन विश्वनाथ गुप्ता, अमिला चेयरमैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता, मधुबन पंचायत प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मद्धेशिया,  विनोद मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, कुशीनगर जिलाध्यक्ष दीनबंधु मद्धेशिया, गाजीपुर जनपद अध्यक्ष प्रेम चंद मद्धेशिया,  देवरिया से राजेश मद्धेशिया, विजय कानु समेत दर्जनों जनपदों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। बैठक मे मुख्य रूप से रथ की साज सज्जा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा यात्रा के मार्गकी रूप रेखा तय किया गया। पूरा रथ आई टी लैप टॉप तथा वाई फाई से युक्त होगा। हेमराज मद्धेशिया, रोशन मद्धेशिया, जैनेश मद्धेशिया, अतुल मद्धेशिया, रवि, अखिलेश, गौरव, कुबेर गुप्ता, नवल मद्धेशिया, अजय, मनोज, रमेश गुप्त, संजय, विकास, प्रिंस, सोनू, राजीव, शुभम, राकेश गुप्ता, आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *