06 अगस्त को विकास पुरुष सव. कल्पनाथ राय की मनाई जाएगी पुण्यतिथि

मऊ। विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनाने हेतु तैयारी बैठक मिल रोड बकवल में सुरेश बहादुर सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि 6 अगस्त को भव्य रूप से मनाई जाए उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय ने पूर्वांचल में निर्माण और विकास गंगा बहाई विकास पुरुष की जयंती और पुण्यतिथि को और लोग भले ही भूल जाएं परंतु हम सभी कभी उस विकास पुरूष को कभी नहीं भूलेंगे। बैठक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को निम्न रूप से मनाने हेतु सहमति बनी जो निम्नवत है। सर्वप्रथम 6 अगस्त को 9:00 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुधा राय के आवास पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा 9:30 बजे कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी में कल्पनाथ राय जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

10:00 बजे विकास पुरुष कल्पनाथ राय के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा तत्पश्चात पतीला गांव में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण 10:30 बजे होगा रामरति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर की मूर्ति पर माल्यार्पण 11:00 बजे संपन्न होगा कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण संपन्न होगा कोपागंज स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा 11:30 बजे संपन्न होगा अंत में 12:00 बजे जिला अस्पताल मऊ के परिसर में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण होगा और दोपहर 12:30 बजे से कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल बकवल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि माननीय सुरेश बहादुर सिंह जी होंगे बैठक में जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह पूर्व पीसीसी सदस्य रविंद्र नाथ त्रिपाठी पीसीसी सदस्य ‘व’ कार्यक्रम के आयोजक माधवेंद्र बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा , वरिष्ठ नेता उदय प्रताप राय’ स्वामीनाथ ‘राय ब्रह्मानंद पांडे’ मासूम अंसारी ‘हंस नाथ तिवारी,मन्नान खान , नसीम बेलाली, प्रह्लाद राय, विनय कुमार गौतम’ संजय सिंह वरिष्ठ नेता मन्नान खान मासूम अंसारी तैयब खान , अनिल जयसवाल, डॉक्टर प्रभु नाथ राजभर , रत्नेश राय , नजीर अहमद नरसिंह , प्रदीप सिंह दीपू सिंह इम्तियाज अहमद महेंद्र यादव’ पूर्णमासी मौर्य, अफसर खान रवि प्रकाश ‘ यशवंत उपाध्याय’ राजेश यादव उदय नारायण सिंह , कृष्ण मोहन सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे


