टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित

मऊ। टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल जगत फाउण्डेशन द्वारा उ0प्र0 ओलम्पिक संघ, उ0प्र0 पैरा ओलम्पिक संघ, खेल विभाग एवं युवा कल्याण एवं प्रादेषिक दल विभाग इत्यादि के समर्थन एवं मार्ग दर्शन में आयेाजित प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले का आगमन स्पोर्ट्सस स्टेडियम, मऊ में प्रातः 08.बजे हुआ। स्टेडियम के मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम संयुक्त मजिस्ट्रेट, मऊ, मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, श्री कृष्ण मोहन पाठक, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल अधिकारी, ओम प्रकाश मिश्रा, समन्यक, नेहरू युवा केन्द्र, मऊ, आनन्द सिंह, सचिव, जिला ओलम्पिक सघ, मऊ, ओमेद्र सिंह, संयुक्त सचिव, उ0 प्र0 हाॅंकी, विजय बहादुर, सब जोनल डायरेक्टर, आजमगढ़, वाराणसी, मण्डल तथा प्रेसीडेन्ट, एसओबी, मऊ, राम निवास मौर्य, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार एवं राजयोग पुरस्कार से सम्मानित, अरविन्द्र कुमार, महासचिव, स्पेशल ओलम्पिक, मऊ, मनेाज कुमार, अजहर फैजी, अध्यक्ष , जिला हैण्डबाल संघ, हाजी मुनैावर, राकेश तिवारी, सभासद, नगर पालिका परिषद, मऊ, अश्वनी सिंह, उपाध्यक्ष, व्यापार मण्डल, मऊ, डा0 अमित सिंह, श्रीमती निशी सब्बरवाल, श्रीमती विनीता पाण्डेय समाजसेवी, श्रीमती नूपूर अग्रवाल, समाजसेवी, विनय जायसवाल, प्रवीण पाण्डेय, शिवजी राय, राजीव कुमार जायसवाल, रंजय यादव, अखिलेष कुमार खरवार सहित सभी खेलों के खिलाडि़यों ने ओलम्पिक जागरूकता रिले दल को बुके देकर, बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम, संयुक्त मजिस्ट्रेट, ने रिले दल से मसाल लेकर स्टेडियम के ग्राउण्ड तक उप क्रीड़ा अधिकारी, श्री मुकेश कुमार सब्बरवाल एवं सभी खिलाडि़यों के साथ दौड़ लगाकर खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया । स्टेडियम प्रांगण में सभी रिले दल के सदस्यों को अंगवस़्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। अन्त में मुख्य अतिथि को खेल विभाग, जिला ओलम्पिक संघ, एवं जिला युवा कल्याण विभाग, द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस़्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथि गण एवं रिले दल के सदस्यों द्वारा खिलाडि़यों के साथ ओलम्पिक सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचाकर टीम इण्डिया के खिलाडि़यों को शुभकामनायें दी।




