अपना जिला

मऊ को तीसरी लहर से बचाने के लिये फिर चलाया गया सैनेटाइजेशन अभियान

कोरोना के खिलाफ अभियान जारी
नगर पालिका द्वारा नगर को किया गया सैनेटाइज

mau city was sanitized by the municipality


मऊनाथ भंजन। कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका द्वारा प्रत्येक शनिवार व रविवार को चलाये जा रहे विशेष सैनेटाइज़ेशन अभियान के तहत शनिवार को भीटी चैराहे से पालिकाध्यक्ष मु.तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी केहरी सिंह व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नें पालिका कर्मियों को नगर में सेनिटाइज़र का छिड़काव करने हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

mau city was sanitized by the municipality

इसके उपरान्त पालिका कर्मियों ने भीटी चैराहे से बाल निकेतन गाज़ीपुर तिराहा, बहादुरगंज रोड, आदि मार्गों पर घरों व दुकानों को पालिका व फायर ब्रिगेड की मशीनों से पूरी तरह सैनेटाइज किया।

mau city was sanitized by the municipality

ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पालिका की सफाई विभाग का पूरा अमला गली-कूचों से लेकर चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहीं हैं।

mau city was sanitized by the municipality

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण को रोका जा सके और संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सके।

mau city was sanitized by the municipality

   इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी केहरी सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी रजनीश सिंह, अधिशासी अधिकारी- दिनेश कुमार, सभासदगण राजीव सैनी, दुर्गेश सिंह, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक -सत्य प्रकाश, कमलेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सालिम अंसारी, मन्ना तिवारी आदि के इलावा पालिका के सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

mau city was sanitized by the municipality

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *