होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, शराब व नृत्य का अश्लील कृत्य भी, 15 युवतियां समेत 29 युवक गिरफ्तार

■ पुलिस की बड़ी सफलता, कई जनपदों के लोगों का था ठिकाना
फरीदाबाद। जनपद मुख्यालय के नीलम बाटा रोड पर एक होटल में चल रहे जिस्मफरोशी धंधे का फरीदाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 15 युवतियों समेत 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड पर स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है और वहां काफी संख्या में युवतियां और युवक मौजूद हैं इतना ही नहीं होटल में अवैध रूप से शराब का सेवन और अश्लील नृत्य भी हो रहा था। इस सूचना के बाद पुलिस ने एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा और फिर सूचना के कंफर्म होने पर छापा मार दिया।
पुलिस ने इस छापे में 15 लड़कियां समेत 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यहां कमेटी की पार्टी चल रही थी, जिसमें एनसीआर से इन युवतियों को बुलाया गया था। इनमें दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की रहने वाली युवतियां शामिल हैं।
