भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने शंकर मद्धेशिया लोगों ने किया स्वागत
मधुबन । भाजपा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबुत करनें के लिए संगठन में व्यापक फेर बदल करतें हुए 2022 के विधान सभा चुनाव को अपने पाले में करनें की योजनाओं में लगा है । इसी धारणा के क्रम में मधुबन चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष संयोजक बनाया गया है । जैसे ही इस बात की जानकारी नगर पंचायत वासियों को हुई इनमें खुशी छा गया है । तथा चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया का सभासदो सहित तमाम प्रबुद्ध लोगों ने फुल माला पहना कर स्वागत किया । इस दौरान शंकर मद्धेशिया ने कहां कि पार्टी के दिए गए जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएगे । सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाते हुए योगी एवं मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे । आगें उन्होंने कहां कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रहीं है । भाजपा में ही सभी वर्गों की सुरक्षा संभव है । सभासद राहुल दीक्षित, लालबहादुर मल्ल, रिंकू मद्धेशिया, प्रवींद मल्ल,इस्लाम अहमद,सुनील बोध ने कहां कि शंकर मद्धेशिया को आर्थिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष संयोजक बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगा । इस अवसर पर डब्बू चौधरी, अश्वनी कुमार, बलवंत चौधरी ,धनंजय पाण्डेय आदि रहें ।



