शोक संदेश

पत्रकार सरफराज अहमद के भाई अबरार अहमद का आकस्मिक निधन

मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील मुहम्मदाबाद जनपद मऊ के अध्यक्ष सरफराज अहमद के भाई अबरार अहमद उर्फ प्यारे का आकस्मिक निधन हो गया।
ग्रापए के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने अबरार अहमद के आकस्मिक निधन पर कहा कि समस्त ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मऊ गहरा दुख व्यक्त करती है और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करती है कि ईश्वर सरफराज अहमद और शोक-संतप्त परिवार को शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ग्रापए के महामंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी सरफराज अहमद के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *