अपना जिला

तहसीलदार एवं चेयरमैन प्रतिनिधि के पहल के बाद एक दशक से चल रहे विवाद का हुआ पटाक्षेप

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन ।नगर पंचायत के स्टेट बैंक के सामने गली में नाली निर्माण एवं इन्टरलाकिंग कार्य वार्ड वासियों द्वारा अनाधिकृत तरीके से कब्जा किए जाने के चलतें अवरोधित हो रहा था । जिसे लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया तहसीलदार राहुल गुप्ता व ईओ मुकेश कुमार चौधरी के साथ मौके पर पहुंच कर अपने सुझ बुझ से दोनों पक्षों के साथ घन्टों वार्ता करने के उपरांत लगभग एक दशक से चल रहें विवाद का पटाक्षेप करा दिया । जिसको लेकर वार्ड के लोगों ने खुशी जाहिर किया है । नगर पंचायत के विकास के क्रम में उपरोक्त गली में नाली एवं इन्टरलाकिंग कार्य कराया जा रहा था । लेकिन कई लोगों द्वारा रास्तें पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया गया था । निर्माण शुरू होते ही कार्य में अवरोध उत्पन्न होने लगा । रास्ते को लेकर दिशा आईटीआई कालेज के प्रबंधक प्रेम भूषण पाण्डेय का कहना था कि जिस रास्ते पर निर्माण हो रहा है वह खतौनी में इनके नाम से दर्ज है । जबकि वार्ड के कपूर चन्द वर्मा ,लल्लन वर्मा ,राहुल दीक्षित, राजेश यादव,ओमप्रकाश मौर्य आदि वार्ड के लोगों का कहना था कि यह रास्ता परम्परागत तरीके से संचालित था ।वहीं कुछ लोगों ने रास्ते में ही सीढ़ी निकाल कर निर्माण कार्य को अवरोधित कर दिया था । कई बार आपसी पंचायत के बाद भी दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं था ।इस मामलें को चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के साथ तहसीलदार राहुल गुप्ता ,ईओ मुकेश कुमार चौधरी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से सघन वार्ता करतें हुए समझा बुझा कर अनाधिकृत तरीके से कब्जे को हटवा दिया । तथा नगर पंचायत द्वारा हो रहें निर्माण कार्य में बल प्रदान किया । इसे लेकर वार्ड के लोगों में खुशी का माहौल है कि एक दशक से रास्ते का विवाद हल हो गया ।इस संबंध में तहसीलदार राहुल गुप्ता का कहना है दोनों पक्षों के सहयोग से मामलें को हल कर लिया गया है । यह एक सराहनीय पहल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *