यूपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के नाम घोषित, यहां देखें लिस्ट

(विजय कुमार गुप्ता)
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश की टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 3 प्रदेश महामंत्री जबकि 8 प्रदेश मंत्री हैं। नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में मऊ जिले के दो पदाधिकारियों को प्रतिनिधित्व मिला है। जिसमें भास्कर निषाद को प्रदेश उपाध्यक्ष और विनोद यादव को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। गाजीपुर के ओमप्रकाश गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष , लखनऊ के नीरज गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। हमीरपुर के विजय कसौधन को कार्यालय प्रभारी, सौरभ जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।वहीं चंदौली के प्रवीण कुशवाहा को सोशल मीडिया प्रमुख व बरेली के शिवमंगल साहू को शोध विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।





