अपना जिला

मऊ के बिन्टोलिया में घाघरा में एक युवक सहित दो युवतियां बही, युवक बचा

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। घाघरा नदी में आयी बाढ़ ने अपनी भयावहता दिखानी शुरू कर दी है। घाघरा की बाढ़ में रविवार को सायंकाल दो युवतियां बह गयी व एक युवक किसी तरह बच गया। जानकारी के मुताबिक दुबारी के बिन्टोलिया गांव में कोदई राम के घर अंकिता पुत्री रामानंद उम्र 16 वर्ष निवासी मारूफपुर थाना रामपुर से अपने नानी के घर आई हुई थी। वे कोदई राम की बेटी गुंजा भारती 15 वर्ष के साथ बाढ़ देखने गई थी। उनके साथ के कोदई राम का पुत्र सत्यम 18 वर्ष भी गया। सभी घाघरा के कटान देखने गये। वे जैसे ही नदी के किनारे जा रहे थे तो कटान से अचानक दरार फट गया वे कुछ समझ पाते तब तक तीनों पानी की लहर में समा गए। किसी तरह सत्यम बाहर आ गया लेकिन अंकिता व गुंजा कटान में बह गयी। गांव वालों ने उनका काफी तलाश किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक कुछ भी पता नहीं चला।  सूचना मिलते ही मौके पर उपजिलाधिकारी मधुबन लाल बाबू दूबे, थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय पुलिस बल के साथ पहुंच गये थे।

दुखद घटना की सूचना पर घाघरा तट पर पहुंचे भाजपा नेताओं संग ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घायल सत्यम को पहुंचाया सीएचसी

मधुबन । उफनाई घाघरा में दो बहनों सहित भाई के समाहित होने की सूचना के बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम भाजपा नेता भरत भैया एवं अन्य नेताओं के साथ पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया । तथा किसी तरह भाई सत्यम के बाहर निकलने के बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में इलाज के लिए भर्ती कराया ।जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । समाचार लिखें जानें तक दोनों बहनों का खोज जारी था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *