चर्चा में

छपरा रेलवे स्टेशन पर 16 वर्ष के लड़का-लड़की लावारिस हालत में मिले, चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया

वाराणसी 22 जुलाई, 2021: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 21 जुलाई, 2021 को गाड़ी सं. 05909 के छपरा आगमन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, छपरा के बल सदस्य को छपरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर एक लड़का एवं एक लड़की आयु 16 वर्ष लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त लड़के एवं लड़की को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द कर दिया गया।
रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के सघन जाँच अभियान में 20 जुलाई, 2021 को गाड़ी सं. 09034 में अनाधिकृत रूप से बिना टिकट यात्रा कर रहे 77 व्यक्तियों को पकड़ कर जुर्माना के रूप में रू. 27530/- रेल राजस्व अर्जित किया गया। 20 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीवान अपराध आसूचना शाखा, छपरा के बल सदस्यों द्वारा जायसवाल टूर एवं ट्रेवेल्स, स्टेशन रोड, सीवान की दुकान से एक व्यक्ति को 05 अदद अवैध ई-टिकट के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *