मऊ में 239 स्वास्थ्य इकायों पर धूमधाम से मना खुशहाल दिवस
जनसंख्या नियंत्रण ड्राफ्ट के बाद, 239 स्वास्थ्य इकायों पर धूमधाम से मना खुशहाल दिवस
जनसंख्या स्थिरीकरण की नीतियों को लागूकर, स्वस्थ समाज का निर्माण करना एकमात्र उद्देश्य – मुख्य चिकित्साधिकारी

मऊ। कैबिनेट द्वारा बीते बुधवार को प्रदेश सरकार की जनसंख्या नीति को मंजूरी मिल गई है। विगत 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर यूपी की सरकार ने इस नीति का लोकार्पण किया था। वैसे सरकार द्वारा हर माह के प्रत्येक 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के गांव के प्रत्येक दंपत्ति और नवविवाहित दंपत्ति को समय पर बच्चा प्राप्त करने और उनके बीच अंतर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम किया जाता है। उसमें बहुत हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है। ऐसे भी इस कार्यक्रम को बढ़ावा देने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिये जनपद में संचारी अभियान के साथ-साथ 01 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नरायन दुबे ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने, निवारण योग्य मातृ मृत्यु और बीमारियों की समाप्ति, नवजात और पांच वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों की निवारण योग्य मृत्यु को समाप्त करना और उनकी पोषण स्थिति में सुधार करना, किशोर-किशोरियों के लिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा पोषण से सम्बंधित सूचनाओं और सेवाओं में सुधार व देखभाल और कल्याण के लिए सुधार के उद्देश्य तय किये गये हैं।
डीसीपीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस माह के प्रत्येक 21 तारीख को मनाया जाता है। इस माह इस दिन राजकीय अवकाश हो जाने के कारण इस बार जनपद के समस्त 239 स्वास्थ्य इकायों पर 22 जुलाई को मनाया गया, इस अवसर पर जिले में परिवार नियोजन, खासतौर पर सुदूरवर्ती सेवाओं से वंचित समुदाय तक अधूरी मांग को पूरा करने के लिए आधुनिक गर्भ निरोधक का प्रचलन बढ़ाकर जनसंख्या नियंत्रण रणनीति को प्राथमिकता दी जा रही है। यह प्रयास भी किया जा रहा है कि विभिन्न समुदायों, संवर्गों और भौगोलिक क्षेत्रों में प्रजनन दर अधिक है उनमें जागरूकता के लिए सघन और व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
घोसी ग्राम अकोहली की निवासी रेखा 25 ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही शादी होकर आई अभी मैं और मेरे पति किन्ही कारणों से बच्चा नहीं चाहते हैं, इसके लिये मुझे आशा दीदी द्वारा छाया के प्रयोग के लिये बताया गया है। इसका उपयोग किया, अच्छा है।
घोसी निवासी पंकज कुमार 27 ने बताया कि मेरी शादी के कुछ दिन ही गुजरे हैं आज की परिस्थति को देखते हुए बच्चा नहीं प्लान किया ब्लाक पर पिछले खुशहाल दिवस पर आया था डाक्टर साहब ने कंडोम के उपयोग के लिये बताया यह तरीका भी ठीक है।

