अपना जिला

विपक्ष की सरकारों ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार किया, अब भ्रष्टाचार बीते दिनों की बात हुई : कामेश्वर सिंह

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक एस आर प्लाजा भुजौटी में गुरुवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा तथा जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह रहे। सत्र के उद्बोधन में मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रवाद के उत्थान हेतु की गई है। भारतीय जनता पार्टी जिसको पूर्व में जनसंघ के नाम से जाना जाता था इसके संस्थापक सदस्य डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू के तुष्टिकरण की नीति से क्षुब्ध होकर डा0 मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना के लिए नींव की ईंट रखी थी। आज भारतीय जनता पार्टी जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इसके लिए हमारे मनीषियों ने बहुत ही त्याग किया है। अब उन मनीषियों के त्याग को हमारा नेतृत्व फलीभूत कर रहा है। पूरी दुनिया अब भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। भारत अब पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में आ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्व में कांग्रेस व अन्य विपक्ष की सरकारों ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर दिया था। लेकिन अब भ्रष्टाचार बीते दिनों की बात हो चुकी है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा को धरातल पर उतारा जा रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए जितना भी अधिक से अधिक संभव हो सके हमारी सरकार कार्य कर रही है। विपक्ष के पास इस समय कोई मुद्दा नहीं बचा है, विपक्ष के नेता जनता को गुमराह करने के लिए अनर्गल और आधार हीन आरोप लगाने और आरोप प्रत्यारोप वाली स्तरहीन राजनीति कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेता बनने की ओर अग्रसर है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता वैचारिक मुद्दों के लिए काम करते है। स्थापना के बाद से हमारी पार्टी का एक ध्येय है जिसको प्राप्त करने के लिए हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। धारा 370 को हटाकर हमारी सरकार ने देश की अखंडता को और अधिक मजबूत किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मन्दिर को संवैधानिक तरीके से स्थापित किया जा रहा हैं।

कांग्रेस सपा और बसपा की सरकार में हिंदू तीज त्योहारों पर तरह तरह की पाबंदियां लगाकर तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया जाता था लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं सनातन धर्म और संस्कृति खुलकर सांस ले रहा है। कार्यकर्ता पूरी ताकत से अगले लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए संकल्प लें की प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक हर चुनाव में हम सक्रिय रहते हुए अपने बूथ को जीतेंगे और भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएंगे। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित होने के साथ ही हमेशा कुछ नया सीखने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उत्तर प्रदेश के इतिहास में योगी जी के नेतृत्व में यह पहली सरकार है जिसने शत प्रतिसत योजनाओं को धरातल पर उतारा है। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने अपने विचारों की जो पौध लगाई थी वह अब विशाल वट वृक्ष बन चुका हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर निवास करने वाले छह करोड़ से अधिक लोगों को सीधा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों तक हर संभव सुविधाएं पहुंचाई है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर सख्त कार्यवाही हो रही है अब भय मुक्त माहौल बन चुका हैं। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना महामारी के खिलाफ युद्धस्तर पर जागरूकता फैलाने के साथ ही स्वयं सेवक की भूमिका में कार्य कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। उद्घाटनजिला कार्यसमिति बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विधायक श्रीराम सोनकर,विजय राजभर,जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय तथा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता,अखिलेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, डा0 एच एन सिंह, ने मंच के द्वारा अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचायत व जिला कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *