मिसाल-ए-मऊ

उत्तर प्रदेश हाकी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में मऊ के ओमेन्द्र सिंह व मुरलीधर यादव को स्थान

मऊ। उत्तर प्रदेश हाकी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद के ओमेन्द्र सिंह व मुरलीधर यादव को स्थान मिलने पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, स्कूल प्रबंधकों एवं शुभचिंतकों समर्थकों में खुशी की लहर है। मऊ जनपद के हॉकी कोच ओमेन्द्र सिंह और लिटिल फ्लावर स्कूल के डायरेक्टर सपा नेता मुरलीधर यादव को उत्तर प्रदेश हाकी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने पर लोगों में काफी हर्ष है। ओमेन्द्र सिंह व मुरलीधर यादव ने मऊ जिले को यह सम्मान मिलने पर खेल निदेशक व महासचिव डॉक्टर आरपी सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनको दिए गए दायित्व कि वह ईमानदारी से पालन करेंगे तथा  खेल में हाकी के विकास के प्रति जो भी बन सकेगा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए गौरव की विषय है कि मऊ के दो लोगों को कमेटी में स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *