पुण्य स्मरण

स्व० मनोज राय उर्फ बाल्मीकि राय के तेरहवीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बिनायक प्रोडक्ट दुबिहा मोंड लट्ठूडीह के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी स्व० बाल्मीकि राय के तेरहवीं पुण्यतिथि पर बिनायक प्रोडक्ट लट्ठूडीह दुबिहां मोड पर बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनको याद करते हुवे उपस्थित सभी लोगो द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।इस मौके पर आनंद राय मुन्ना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भांवरकोल ने स्व० बाल्मीकि राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की आप हमारे दिलो में हर पल मौजूद रहते है ।आप बहुत ही मिलनसार हरफनमौला एवम परोपकारी ब्यक्ति थे। आपने अपने जीवन में बडा हो या छोटा हो सबको सम भाव दिया। अपने सम्बोधन में राजेश मिश्रा मंडल महामंत्री भांवरकोल प्रथम ने कहा की गरीबो के प्रति आपके दिल में हमेशा सहयोग की भावना रहती थी।आप के दिखाये गये रास्तो पर हम चलने का प्रयास करें और आपके एक भी अच्छे गुण को हम लोग अपना ले तो यही हम सबकी स्व बाल्मीकि राय के लिए सबसे बडी श्रद्धांजलि होगी।संचालन बिकास राय पत्रकार के द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित शशांक शेखर राय मंडल अध्यक्ष.सतीश राय मंडल अध्यक्ष.जयशंकर राय महामंत्री. राजेश मिश्रा महामंत्री.अजीत राय मंडल उपाध्यक्ष.दिनेश राय.शिव जी राय.सत्येंद्र सिंह.टुनटुन राय.श्याम बहादुर राय.याज्ञवल्क्य मुनी राय.नीरज राय.अक्षय लाल कनौजिया.झब्बू राय.शिब्बू मिश्र.मुनिन्द्र मिश्र. मिथिलेश राय ,ब्रजबिहारी राय बच्चा बाबू,सुभाष सिंह ,राजेश कुशवाहा, अशोक राय, मिथिलेश राय, अनिल राय.बादल राय, प्रमोद राय, टुनटुन राय,सुधीर शर्मा, मनीष राय, मयंक राय, प्रमोद शर्मा, सुलेमान एवम ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।उपस्थित लोगों के द्वारा स्व०मनोज राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।दिनेश राय गुड्डू के द्वारा सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *