50 हजार रूपया के नाजायज हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.07.2021 को थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बुनाई विद्यालय के सामने से विपिन कुमार शर्मा पुत्र मोती शर्मा निवासी बेलचौरा थाना सरायलखंसी, अशोक गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र गुप्ता निवासी ख्वाजाजहांपुर भीटी थाना कोतवाली जनपद मऊ दोनों के कब्जे से 5.10 ग्राम नाजायज हेरोइन (लगभग 50 हजार रूपये कीमती) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

