परदहां ब्लाक प्रमुख के रूप में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार ने पद एवं गोपनीयता का शपथ लिया

( आदर्श कुमार गुप्ता )
मऊ। परदहां ब्लाक प्रमुख के रूप में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा था। ब्लाक प्रमुख पद का शपथ लेने के बाद राजेश कुमार ने निर्वाचित बीडीसी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सपा नेता देवनाथ यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।






