बेटी फाउंडेशन द्वारा “अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी पुरस्कार – 2021 के लिए डॉ. गुलाब चंद पटेल का चयन

गांधीनगर गुजरात के समाज सेवी नशा मुक्ति अभियान प्रणेता ब्रेस्ट कैंसर अवेर्नेस प्रोग्राम आयोजक तथा हिन्दी गुजराती कवि लेखक अनुवादक और इंडियन लायंस गांधी नगर स्वर्णिम क्लब उपाध्यक्ष, अध्यक्ष गुजरात प्रदेश अखिल भारतीय गुरुकुल एवं अनुसंधान संस्थान नोएडा न्यू दिल्ली, एवं महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्थान मंच के अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल जी को बेटी फाउंडेशन महाराष्ट्र द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी अवार्ड – 2021 के लिए चयन किया गया है
श्री पटेल को 5 सितंबर – 2021 को अति भव्य समारोह में सेलिब्रिटी के द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा श्री पटेल को आदरणीय ऋषि गौतम गुरुजी संस्थापक अखिल भारतीय गुरुकुल एवं अनुसंधान संस्थान न्यू दिल्ली द्वारा हार्दिक बधाई एवं आशिर्वाद दिया गया है, यहा उल्लेखनीय है कि श्री पटेल जी को पूज्य रमेश भाई ओझा अंतरराष्ट्रीय कथाकार,पुज्य मोरारी बापू, पूजनीय श्री प्रमुख स्वामी महाराज एवं कैलाश दीदी ओम शांति गांधी नगर द्वारा सम्मान एवं आशिर्वाद प्राप्त हुए हैं
आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी जी की जन्म भूमि पर पोरबंदर मे सम्मानित किया गया है, अहमदाबाद के आशिर्वाद एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आदरणीय गवर्नर डॉ कमला बेनीवाल जी के कर कमलों से “धरती रत्न अवार्ड – 2011 रुपये 5000 की धन राशि शाल और बुके साथ प्रदान किया गया था,
डॉ गुलाब चंद पटेल जी को बहुत सारी देश की विभिन्न संस्थाओ ने और साहित्यकारों ने हार्दिक अभिनंदन दिया है
