IMA मऊ ने CMO डा. सतीश चन्द्र सिंह का विदाई समारोह का किया आयोजन

मऊ। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा मऊ ने जनपद मऊ में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश चन्द्र सिंह का शासन द्वारा पदोन्नति व स्थानांतरण किए जाने के बाद उनको एक विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह का स्थानांतरण और पदोन्नति संयुक्त निदेशक के पद पर लखनऊ हो गया है जिस के क्रम में आई एम ए मऊ ने डॉ सतीश चंद्र सिंह को अंगवस्त्रम बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। डा. सतीश चन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने सेवाकाल में मऊ के कार्यकाल को कभी भूल नही सकता। मऊ के चिकित्सकों सहित लोगों ने जो प्यार व सम्मान दिया उसे ताउम्र नहीं भूल पाउंगा।
विदाई समारोह में आईएमए मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर पीएल गुप्ता ने कहा कि डा. सतीश चन्द्र सिंह का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। उन्होंने सदैव आईएमए व चिकित्सकों के हित में कार्य किया। आईएमए मऊ सचिव डॉ सीएस साहनी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डॉक्टर जेडआई उस्मानी, डॉक्टर वकील अली, डॉक्टर एनके सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, डॉक्टर पवन मद्धेशिया, डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता, डॉ एके रंजन सभी ने पूर्व सीएमओ मऊ डॉ सतीश चंद्र सिंह माल्यार्पण करके सम्मानित किया आईएमए मऊ और मऊ की जनता डॉक्टर सतीश चंद्र सिंह को उनके द्वारा किए गए कार्यों की हमेशा प्रशंसा करेगी।


