उत्तर प्रदेश

गोसौरा गांव में 15 दिन से जला ट्रांसफॉर्मर लोग गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर

मेजा/ प्रयागराज।उरुवा ब्लाक के गोसौरा खुर्द गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। जहां पिछले 15दिनों से जला पड़ा ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला गया है। जिससे आम जनमानस को इस प्रचंड गर्मी और अंधेरे में रहना पड़ रहा है। जिससे की लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी, धान की जरई को सींचने और रोपाई करने के लिए भी किसान और आम आदमी परेशान है। लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा। गांव के लोगों का कहना है की कुछ लोग नेता बनते है पर कोई काम आ जाय तो जनता की समस्या को राजनीति से जोड़कर अपना फ़ायदा उठाने लगते है इसी वजह से इस समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। गांव के कुछ युवाओं जय सिंह कुशवाहा, मनोज पटेल, विकास पटेल, अनिल पटेल, एवं विनोद पटेल का कहना है किसंबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई , मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी बात शिकायत की गई पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। नेवढ़िया उपकेन्द्र के जेई त्रिलोकी नाथ गौड़ से भी शिकायत की गई तो उन्होंने साफ मना कर दिया की इस गांव का ट्रांसफॉर्मर हम नही बदलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *