शोक संदेश

मऊ के समाजसेवी एवं व्यवसायी अमीर हसन गृहस्त का हृदय गति रुकने से निधन

मऊअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद – मऊ के वरिष्ठ संरक्षक धागा व्यवसायी व गृहस्थ परिवार के मुखिया अमीर हसन गृहस्त का हृदय गति रुकने से निधन की खबर से जनपद के व्यापारियों सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर व्याप्त है।

अखिल भारतीय उद्योग – व्यापार मंडल जनपद – मऊ के अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता ने अमीर हसन गृहस्त के निधन पर गहरा दुख एवम संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरों के सुख – दुख में बराबर भाग लेने वाले एवम अपनी नेकनीयती एवं अच्छे स्वभाव के चलते दूसरों का भला करने वाले अमीर हसन का इस तरह दुनिया से अलविदा होना हम सबके लिए बहुत ही दुःखद है।

डॉ रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि अमीर हसन के निधन से व्यापारी समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ रामगोपाल गुप्त ने समाजसेवियों एवं व्यापारियों से आग्रह किया कि गृहस्त परिवार के ऊपर अचानक आए हुए इस विकराल दुख में शरीक होकर ईश्वर से गतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें । उनके जनाजे की नमाज आज शुक्रवार दोपहर 1:45 पर आलिया अस्पताल के पास ईदगाह मे होगी। गृहस्त के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रुप से नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, जुल्फेकार सेठ, ओवैश तरफदार, जावेद तरफदार, अजहर फैजी, अकरम प्रेमियर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *