स्कूल निरीक्षण में कायाकल्प और मिशन प्रेरणा का लिया जायजा

मऊ। नगर शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट स्कूल बेलचौरा में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ साथ शिक्षक डायरी और नामांकन मुहल्ला पाठशाला का जायजा लिया।शिक्षकों को नामांकन बढाने और मुहल्ला पाठशाला में घर घर संपर्क करने का निर्देश दिए।कम्पोजिट स्कूल रामपुर चकिया के निरीक्षण के दौरान कार्यरत पांच शिक्षक उपस्थित मिले।मौके पर प्रेरणा साथी भी मिला।जिसने बताया कि नियमित पांच से छः बच्चों को एक घंटे पढाता है।इस कार्य के लिए नगरशिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक और संकुलप्रभारी जयप्रकाश पांडेय की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे पुनीत कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रेरणा साथी को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा जो एनरायड मोबाईल से वंचित गरीब बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। कायाकल्प के कार्य में शिथिलता के लिए पालिका के ठेकेदार के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और चेयरमैन को अवगत कराने की बात कही। प्राथमिक विद्यालय अक्षार में निरीक्षण के दौरान कार्यरत दो शिक्षक उपस्थित मिले। नगरशिक्षा अधिकारी श्री रवि प्रकाश ने सभी शिक्षको से मुहल्ला पाठशाला मे नियमित रीड एलांग ,दीक्षा पर कार्य करने और वर्कशीट बनाकर प्रश्न हल कराने के निर्देश दिए जिससे लोंगो मे जागरूकता आए और अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित हों। निरीक्षण के समय संकुल प्रभारी जयप्रकाश पांडेय,ए आर पी चन्द्रधर राय, रविन्द्र गुप्त , बीरेंद्र पांडेय राजीव कुमार रहे।

