अपना जिला

नगर की विकास व चतुर्दिक विस्तार हेतु ग्रीनलैंड की प्रतिबद्धता को समाप्त किया जाए : डा. रामगोपाल गुप्ता

मऊ। नगर की विकास व चतुर्दिक विस्तार हेतु ग्रीनलैंड की प्रतिबद्धता को समाप्त किया जाए। ग्रीनलैंड पर बने हुए मकानों का मानचित्र स्वीकृत कर उसे विनियमित किया जाए ।इसके साथ साथ उक्त लैंड को कमर्शियल लैंड घोषित किया जाए। महायोजना की निर्णय को मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाए ।उक्त माग हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल के। वे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजीत बैठक मे। नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र द्वारा आयोजित महायोजना 2031 लागू करने हेतु सुझाव व्यक्त कर रहे थे ।इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल के टाउन प्लान अधिकारी हितेश कुमार साह से मिलकर कहा कि ग्रीनलैंड की जमीनों पर बने हुए मकानों का मानचित्र स्वीकृत कर उसे भी नियमित किया जाए तथा महायोजना के लागू होने पर सर्व समाज से सुझाव तथा आपत्ति मांगी जाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि जिस भी व्यक्ति को मास्टर प्लान से संबंधित कोई भी शिकायत अथवा सुझाव महायोजना 2031 हेतु देना हो वह लिखित रूप से मास्टर प्लान अधिकारी को सौप सकते हैं। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से व्यापार मंडल की जिला मीडिया प्रभारी आनंद कुमार, राधा कृष्ण मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *