उत्तर प्रदेश

बाहुबली विधायक मोख्तार अंसारी से ईडी करेगी पूछताछ


लखनऊ। मऊ के सदर विधायक मुख्तार अंसारी की परेशानियां कम होती नहीं दिख रही हैं आए दिन उन्हें शासन और प्रशासन के किसी ने किसी शिकंजे में फंसता देखा जा सकता है। विधायक मोख्तार की नई परेशानी यह है कि प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ की तैयारी कर रही है। जल्द ही ईडी की एक टीम बांदा जेल में जाकर उनसे पूछताछ करेगी।
दरअसल कुछ वक्त पहले ही ईडी ने मोख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा यूपी पुलिस की पहले दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर किया गया था। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ईडी की प्रयागराज यूनिट ने मऊ और लखनऊ जिले में पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों को आधार बनाते हुए केस दर्ज किया था। मोख्तार अंसारी बसपा से मऊ के सदर के विधायक है और उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमों के साथ ही जमीनों की हेराफेरी, अवैध कब्जे, गबन के गंभीर मामले दर्ज हैं।
मोख्तार अंसारी के खिलाफ मऊ में धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने और अन्य आरोपों में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है. इससे पहले वर्ष 2020 में धोखाधड़ी करते हुए जाली दस्तावेज तैयार करके सरकारी जमीन पर कब्जा करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। लखनऊ में भी इसी तरह धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित करने के मामले में मोख्तार अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार ईडी की जांच के दायरे में मोख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी, बेटा अब्बास के अलावा साले व कई अन्य करीबी आ सकते हैं. मोख्तार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी अवैध रूप से कमाई का बड़ा हिस्सा परिवार वालों के साथ ही रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर अलग-अलग जगहों पर निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *