पुण्य स्मरण

ब्रह्मलीन लक्ष्मण सिंह गौड़ की 63 वीं जन्मजयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

लोकहितैषी सेवा कार्यों के लिए युवा जन सेवक अरविंद चंदेल एवं संस्था सदस्य भाजपा विधायक मालिनी गौड़ द्वारा सम्मानित

इंदौर। संगठन सर्वोपरी सेवा संस्था द्वारा संस्था की प्रेरणा स्त्रोत ब्रह्मलीन श्री लक्ष्मण सिंह जी गौड़ (दादा) की 63 वीं जयंती पर संस्था अध्यक्ष श्री अरविंद जी चंदेल एवं संस्था के सभी सदस्य ने बाल कृष्ण बाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में 114 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर एवं विधानसभा 4 विधायक श्री मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़ एवं एकलव्य सिंह जी गौड़ द्वारा किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं नगर पदाधिकारी, पार्षद जी, मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे। संस्था द्वारा समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी किया गया। संस्था के सदस्य लोकेश जी चंदेल, मयूर जी नामदेव, हितेश जी निमाडे, महेश जी पांजरे, मनोज जी शर्मा, सौरभ जी नामदेव, रिंकू जी चौरसिया, कान्हा जी मुछाल,हर्ष सुपनोर जी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।

प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे
177, इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर
Mo. 8770870151
[email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *