लखनऊ को दहलाने की साजिश फेल, पकड़े गए दो आतंकी, प्रेशर कुकर बम के साथ विस्फोटक बरामद

राजधानी लखनऊ के काकोरी में रविवार दोपहर को यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. दोनों 15 अगस्त से पहले प्रदेश में धमाके करने की योजना बना रहे थे. यूपी एडीजी, (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यूपी एटीएस ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए अलकायदा के अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों (मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन) को गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध आतंकियों के पास से विस्फोटक और असलहे बरामद किए गए हैं. दोनों आतंकियों के पाकिस्तान से भी कनेक्शन हैं. ये दोनों पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे.
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया, ”उमर हलमंडी नामक हैंडलर को भारत में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए थे. उमर हलमंडी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां चलाता है. उमर हलमंडी द्वारा भारत में आतंकियों की भर्ती करने और उन्हें रेडिक्लाइज करने का काम किया जा रहा था. उसने कुछ जिहादी प्रवृत्ति के लोगों को लखनऊ में चिन्हित और नियुक्त करके अल-कायदा के मॉड्यूल को खड़ा किया. प्रमुख सदस्यों में मिन्हाज, मसीरुद्दीन व शकील का नाम सामने आया है.”
यूपी एडीजी ने दावा किया कि इन लोगों ने उमर हलमंडी के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों की मदद से 15 अगस्त से पहले यूपी के विभिन्न शहरों- विशेषकर लखनऊ में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि द्वारा आतंकवादी घटना करने की योजना बनाई थी. इसके लिए संदिग्धों ने विस्फोटक भी इकट्ठा किया था।
एडीजी एलओ प्रशांत कुमार और IG ATS जीके गोस्वामी की प्रेस कॉन्फ्रेंस;
अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए-एडीजी
अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े हैं आतंकी- एडीजी
असलहे और विस्फोटक सामग्री बरामद-एडीजी
अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए-एडीजी
अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े हैं आतंकी- एडीजी
15 अगस्त को धमाके की तैयारी थी- एडीजी
धार्मिक नगरों में ब्लास्ट की तैयारी थी- एडीजी
मानव बम बनकर ब्लास्ट की तैयारी थी- एडीजी,
अलकायदा आतंकियों पर पुलिस की प्रेसवार्ता
एडीजी एलओ प्रशांत कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आईजी एटीएस जीके गोस्वामी की प्रेसवार्ता
एटीएस ने बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया-एडीजी
आईजी ATS ने मॉड्यूल का खुलासा किया-ADG,
पेशावर में इनका हैंडलर अल-जैदी – एडीजी
पाकिस्तान से रची जा रही थी साजिश-ADG.
लखनऊ, कानपुर के लोग भी शामिल हैं- एडीजी
लखनऊ में बड़े हमले की तैयारी थी- एडीजी
पाकिस्तान से जुड़े हैं आतंकियों के तार-एडीजी
धमाके के लिए विस्फोटक जमा किए थे- एडीजी
मिनहाज के घर से भारी विस्फोटक मिला- ADG
मसरुद्दीन मड़ियांव से गिरफ्तार हुआ है- ADG,

