उद्योगपति तथा लोकप्रिय समाजसेवी राम दुलार सिंह बने निर्भया सेना के तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष

तमिलनाडु के प्रतिष्ठित उद्योगपति व्यवसायी व लोकप्रिय समाजसेवी राम दुलार सिंह ( आर. डी. सिंह ) को
निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” ने उनके मूल निवास बिहार के कैमूर के चैनपुर थाना के अमाव गांव में जाकर तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा। सतीश मिश्र बाबा ने कहा कि
संयोग कि यह प्रक्रिया लगभग 1 साल से कोविड के चलते महाबली की कृपा से पूरी हुई। उन्होंने कहा कि
श्री सिंह की विशेष इच्छा थी कि भले ही विलंब हो लेकिन मनोनयन पत्र मेरठ घर मेरी चाय पीकर के ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हमें दें।
श्री मिश्र ने कहा कि 64 वर्षीय श्री सिंह पूर्व में फ़िल्म सेंसर बोर्ड, सूचना प्रसारण मंत्रालय में भी सदस्य रहे है।
गरीबों की मदद करना इनके रोम रोम में है। निःसंदेह बड़े ईमानदारी, कठोर परिश्रम से इनकी सामाजिक ऊंचाई है ।अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मान करने के बाद ही आपने नियुक्ति पत्र ग्रहण किया।

श्री सिंह 2 / 59 , द्वितीय ब्लॉक , छठा मेन रोड ,के के डी नगर ,तमिलनाडु , के निवासी है । धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर आप अपनी सहभागिता प्रदान करते है ।
श्री सिंह ने बड़े ही आह्लादित मन से राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार प्रदेश सह प्रभारी प्रोफेसर लालवर्ती सिंह का विशेष स्वागत सम्मान किया ।
श्री सिंह को सेना से जोड़ने में विशेष भूमिका प्रोफेसर सिंह की रही। निःसंदेह लक्ष्मी की कृपा के साथ श्री सिंह पर सामाजिक जुनून भी अनहद है ।
श्री सिंह ने कहा आज मेरी बहुत बड़ी तमन्ना थी कि किसी अति प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन से मुझे तमिलनाडु में नेतृत्व व सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो जो आज पूरा हुआ, अपितु मैं जानता हूँ कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जी हमेशा जन व उसमें भी आदर्श जन को महत्व देते है अपितु आपने मुझे बेहद स्नेह , सम्मान व व्रत में आशीर्वाद प्रदान किया इसके लिए मैं कोटि कोटि आभारी हूँ।
श्री ने कहा सामाजिक व्यक्ति ताकतवर ही नहीं बेहद ताकतवर होता है उतनी ही ताकत हमारे निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जी का ।
साथ ही श्री सिंह ने कहा कि मैं वचन देता हूँ कि जीवन की अंतिम सांस तक तमिलनाडु सहित देश भर में मैं निर्भया सेना को मजबूती प्रदान करूंगा ।
मैं राष्ट्रीय संगठन मंत्री की हैसियत से श्री सिंह को बधाई देती हूँ व निवेदित / निर्देशित करती हूँ कि आप आज और अभी से तन-मन-धन से संकल्पित व समर्पित होकर तमिलनाडु के आदर्श, बैद्धिक व सामाजिक , शैक्षिक जनों को सेना से जोड़ें ।
ध्यान रहे कि लगभग एक दर्जन प्रदेश अध्यक्ष जो भिन्न-भिन्न प्रकोष्ठ के होंगे, आपके निर्देशन तथा मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष से हर संभव संपर्क में बने रहेंगे व विशेष मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर विशेष रूप से पत्रकार श्री गिरीश मिश्र भी उपस्थित थे। निर्भया सेना का दमदार शानदार समर्थन आपके साथ है।

