उत्तर प्रदेश

समाजसेवी व यूट्यूबर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेख़ साद अक्सर जन समस्याओं को उठाते रहते हैं

युवा समाजसेवी शेख़ साद जो कि अभिव्यक्ति इंडिया न्यूज़ नाम से यू ट्यूब चलाते हैं और अक्सर ही ये शहर व गांव की जन समस्याओं को उठाते रहते हैं।ये युवा समाजसेवी मूल रूप से गाज़ीपुर के पहेतिया गांव के रहने वाले हैं जिन्होंने दिन बुधवार को कोविशिल्ड का टीका लेकर अपने आपको कोरोना से महफूज़ कर लिया और यह संदेश दिया कि यह हर भारतीय के लिये जरूरी है।युवा समाज सेवी ने कहा कि हमें जिस तरह की परेशानी का सामना इस कोरोना काल मे करना पड़ा उससे बचने को यह टीकाकरण अत्यंत ज़रूरी है।ऐसी पहल हर एक भारतीय को करनी होगी जिससे कि हमारा देश कोरोना मुक्त हो।इस युवा समाजसेवी ने देहात की व शहर की अनेकों उपलब्धियों को,नामी गिरामी हस्तियों को,खेती किसानी व घरेलू व्यवसाय को करने के तरीके को बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *