अपना जिला

मऊ में बारिश ने बिगाड़ी वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार

गुरूवार सुबह मऊ जिले में जोरदार बारिश हुई। जिसका असर खतरनाक कोरोना वायरस को मात देने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान पर खास तौर पर हुआ।

सुबह से लगभग पूरे जिले में जोरदार बारिश हुई। जिसकी वजह से लोग वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच सके। रोज की तुलना में कम लोग कोरोना का टीका लगवाने केंद्र पर पहुंचे।

धीरे-धीरे जब दोपहर दो बजे के बाद बारिश की रफ्तार थमने लगी तब जाकर लोग घरों से बाहर निकले और वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान 2564 लोगों को कोरोन वैक्सीन लगाई गई. जिनमें 18 पार के 1530 और 45 पार के साथ 1034 लोगों को टीका लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *