Uncategorizedचर्चा में

सीयर से भाजपा की अर्चना सिंह व भाजपा सांसद के करीबी ने बागी प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन

बलिया। जनपद के विकास खण्ड सीयर से भारतीय जनता पार्टी की ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी श्रीमती अर्चना सिंह पत्नी आनन्द सिंह अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ सीयर ब्लाक कार्यालय पहुंच चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश के समक्ष चार सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा से टिकट के दावेदार भाजपा सांसद के करीबी आलोक सिंह ने भी अपनी मां का नामांकन दो सेट में कराकर सीयर की राजनैतिक सरगर्मी का तापमान बलिया वाया लखनऊ तक बढ़ा दी है। ऐसे में आलोक सिंह के प्रत्याशी बनाए जाने और टिकट दिलाने का समर्थन कर रहे बड़े नेता जी लोगों को सुझ ही नहीं रहा कि वे क्या करें क्या ना करें। पहले से ही जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के लिए फजीहत बनी भाजपा बलिया के कुछ शीर्ष नेतृत्व अपने फायदे व नुकसान के लिए पार्टी लाइन से हटकर गुपचुप नुकसान कराने की तैयारी में है। जबकि पहले ही बीते चुनाव में भाजपा की कम किरकिरी नहीं हुई है।
वृहस्पतिवार को सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अर्चना सिंह पत्नी आनन्द सिंह नामांकन करने ब्लाक मुख्यालय पंहुची। भारी बरसात के बावजूद बिल्थरारोड रेलवे चौराहा से उनके नामांकन के लिए निकलने वाले जुलूस में भारी संख्या में भाजपाई व अन्य समर्थक शामिल रहे। उनके नामांकन के दौरान रसड़ा मठ के महन्त कौशलेन्द्र गिरि, बेल्थरारोड विधायक धन्नजय कन्नौज्जिया व नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त भी उपस्थित रहे। उधर भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाले दूसरे उम्मीदवार व सांसद के करीबी आलोक सिंह ने अपनी मां का निर्दल प्रत्याशी के रूप में दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। आलोक सिंह के साथ भी काफी संख्या में लोग आए एवं उनके चल रहे काफिला में कुछ वाहनों पर भाजपा का झण्डा लगे होने के कारण पूरे बाजार में लोग तरह-तरह का चर्चा करते रहे।

ऐसे में अब देखना हो कि भाजपा सीयर की अपनी अधिकृत प्रत्याशी अर्चना सिंह पत्नी आनन्द सिंह के खिलाफ भाजपा के ही बागी बने सांसद के करीबी आलोक सिंह की मां को किस प्रकार मान मनौव्वल कर पार्टी की साख बचाती है। नहीं तो सीयर का ब्लाक प्रमुख कौन बनेगा यह तो बीडीसी ही तय करेंगे लेकिन विपक्षी दल का कोई उम्मीदवार न होने की वजह से भाजपा के बागी बने उम्मीदवार की टिकट की पैरवी करने वाले नेताओं की साख पर सवालियां निशान उठना लाजिमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *