चर्चा में

पुलिस हवलदार के जुड़वा बेटों की सक्सेज स्टोरी, एक बेटा बना SDM दूसरा नायब तहसीलदार

ये कहानी यूपी के एक पुलिस हवलदार के जुड़वा बेटों की है। जिन्होंने पूरे प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

हवलदार अशोक कुमार यादव जिनकी तैनाती मथुरा की थाना कोतवाली में हैं, UPPCS 2019 की परीक्षा में उनका एक बेटा SDM बना और दूसरा बेटा बना नायब तहसीलदार।

दोनों बेटों की इस तरक्की से हर कोई खुश है। एक साथ दोनों बेटों के अफसर बनने पर हवलदार पिता फूले नहीं समा रहे हैं

17 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-19 का नतीजा आया था। जिसमें मथुरा पुलिस के एक हवलदार के जुड़वा बेटे पास होकर अफसर बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *