बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

योगी ने कहा काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ जी के पावन दर्शन से मन अभिभूत है।
बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना कर सीएम ने प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के भव्य परिसर का निरीक्षण भी किया।
धाम में चल रहे काम की प्रगति के बारे में भी जुटाई जानकारी

अधिकारियों ने धाम के विस्तार और वर्तमान समय में चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ रात 9:15 बजे गेट नंबर चार से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे
सीएम ने बाबा के गर्भ गृह में षोडशोपचार पूजन किया

