RSS के स्वयंसेवकों ने मधुबन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में लगाया आम, आंवला, नीम, सागौन का पौधा

मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने मधुबन में अपने प्रवास के दौरान रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आम, आंवला, नीम, सागौन व अन्य कई प्रकार के पौधों का पौधरोपण किया।
इस अवसर पर राजीव नयन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “वृक्ष जीवन भर फल, फूल, ऑक्सीजन इत्यादि अनेक माध्यमों से हमारा भरण-पोषण करते हैं। हमें ना सिर्फ पौधारोपण करना चाहिए बल्कि पौध से उन पौधों को वृक्ष होने तक पोषण भी करना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है अतः हम सभी संकल्प लें कि इस 01 जुलाई से 15 जुलाई के पर्यावरण पखवाड़ा में प्रतिदिन एक पौधा लगाएंगे वह उनके बड़े होने तक उनका पोषण भी करेंगे ।”
इस अवसर पर सियाराम बरनवाल, अमित कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र मद्धेशिया, रामचंद्र गुप्ता, योगेश सिंह, गोपाल गोंढ़, अनूप जायसवाल, विपिन चंद्र मल व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



