खास-मेहमान

गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी श्री प्रकाश बने निर्भया सेना सीधी नगर के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” के आदेशानुसार व मध्यप्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ/प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रोशनी प्रसाद मिश्र की संस्तुति पर गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी आदर्श श्री प्रकाश प्रजापति को मध्यप्रदेश के सीधी नगर का नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।
आप मध्य प्रदेश सीधी ज़िले के वार्ड नं0 08,जमोडी खुर्द,पनवार,गोपदबनास के निवासी हैं।
आप वर्तमान में प्राइवेट स्कूल में ताइक्वांडो के प्रशिक्षक हैं। आपने ताइक्वांडो में इंटरनेशनल व नेशनल स्तर पर 9 गोल्ड मेडल प्राप्त कर सीधी सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
आपकी सीधी के युवाओं के प्रेरणा हैं।आप समाज के उत्थान हेतु आदर्श सामाजिक सहभागिता निभाते रहते हैं।

सतीश मिश्र बाबा ने श्री रोशनी को सेना का आदर्श सहयोगी बन सेना को सीधी नगर में मजबूती प्रदान करने की अपील की तथा शुभकामनाए दिया कि आप दृढ़ संकल्पित तन- मन से समर्पित होकर , सामाजिक समरसता व समानता का विशेष ध्यान देकर सेना को युवाओं के बीच मजबूती प्रदान करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *