मऊ में अज्ञात बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली हालत गंभीर

मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मडहापट्टी गांव के वर्तमान प्रधान 42 वर्षीय बृजराज निषाद जो बुधवार को रात्रि में वलीदपुर बाजार से अपने घर जा रहे थे, इसी बीच घर से लगभग एक किलोमीटर पहले कोईरीपूरा के पास अज्ञात बदमाशों ने प्रधान के ऊपर जान मारने की नियत से तमंचे से गोली मारी। जिससे ग्राम प्रधान को दोनों सोल्डरों में गोली लग गयी।गोली की आवाज सुनते ही अगल-बगल के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।भीड़ को देखकर बदमाश वहां से भाग निकले,लोगों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। जहां दोनों सोल्डरों में से एक सोल्डर से गोली निकल गई । लेकिन दूसरे सोल्डर में अभी भी गोली फंसी हुई है।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रधान को ट्रामा सेंटर आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। मौके पर सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए है।समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई और न ही पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज किया है।

