मऊ डीएम ने गोरखपुर-वाराणसी फोर लेन का निरीक्षण किया, देखें अण्डरपास व पुल

मऊ। जिलाधिकारी मऊ अमित सिंह बंसल, द्वारा निर्माणाधीन गोरखपुर वाराणसी एन.एच.-29 फोर लेन का निरीक्षण किया गया। मार्ग में बन रहे पुल/अण्डरपास एवं घाघरा नदी पर बन रहे पुल आदि का भी निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। ताकि मार्ग का उपयोग जन सामान्य द्वारा किया जा सके। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अजय गौतम ज्वाईंट मजिस्ट्रेट, हंसराज, मुख्य राजस्व अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति, मऊ, सी.एल. सोनकर उपजिलाधिकारी-घोसी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


