अपना जिला

मऊ में आप ने घाघरा से हो रही कटान का निरीक्षण किया

Mau news

मऊ । आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को मधुबन तहसील के विन्टोलिया गांव का घाघरा नदी से हो रहे कटान का निरीक्षण किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने बताया कि विन्टोलिया गांव घाघरा नदी के कटान से बहुत ही प्रभावित है लगभग 800 मीटर तक कटान हो चुका है गांव बहने के कगार पर है सरकार अब तक  कोई ध्यान नहीं दे रही है और ना हीं गांव के सुरक्षा के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा कोई प्रबंध किया जा रहा है गांव के लोग भुखमरी के कगार पर हैं तथा पलायन पर मजबूर हैं।         

इस प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव सुशील चौधरी, वरिष्ठ जिलापाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, अविनाश सिंह,मनोज कुमार, महेश चौहान, खुर्शीद खान, अरमान खान ,दिनेश, अमिता मौर्या ,देवव्रत शुक्ला आदि प्रमुख लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *