चुनाव से पहले भाजपा सोशल मीडिया में बड़ा फेरबदल, अंकित सिंह चंदेल को मिली कमान

( लखनऊ से विजय कुमार गुप्ता )
लखनऊ। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर पार्टी प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी नियुक्त कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश मीडिया , आइटी और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें लखनऊ के मनीष दीक्षित पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है । पार्टी ने उन्हे लगातार दूसरी बार प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, सोशल मीडिया के लिए पार्टी ने अंकित पर भरोसा जताया है। बता दें कि, मनीष को 2017 के विधानसभा चुनाव में मीडिया संपर्क प्रमुख बनाए गए और 2019 के लोकसभा चुनाव में मीडिया जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। अब आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है
इसी तरह झांसी निवासी हिमांशु दुबे को तीसरी बार सह मीडिया प्रभारी बनाया है। उनके साथ यही दायित्व वाराणसी के धर्मेंद्र राय, लखनऊ के प्रियंक पांडेय और रायबरेली के अभय सिंह देखेंगे। इसी तरह हरीशचंद्र श्रीवास्तव (लखनऊ), समीर सिंह (गोरखपुर), मनीष शुक्ला (जौनपुर), हीरो बाजपेयी (लखनऊ), आलोक अवस्थी (लखनऊ), अशोक पांडेय (वाराणसी), जुगल किशोर (लखनऊ), अनिल सिंह (नोएडा), राकेश त्रिपाठी (लखनऊ), प्रशांत वशिष्ठ (बुलंदशहर), संजय चौधरी(लखनऊ), आनंद दुबे (लखनऊ), साक्षी दिवाकर (संभल), आलोक वर्मा (लखनऊ) और महामेघा नागर (नोएडा) को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कामेश्वर मिश्रा को आइटी विभाग प्रदेश संयोजक, मांगीलाल चौधरी को सहसंयोजक, अंकित चंदेल को सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक और हर्ष चतुर्वेदी, शशि शेखर सिंह, गौरव वार्ष्णेय और सौरभ मरोदिया को सहसंयोजक बनाया गया है।
