मऊ के बाजारों को आधुनिक मशीनों से किया गया सैनेटाइज़
नगर पालिका द्वारा नगर के बाज़ारों को किया गया सैनेटाइज़
शहीद स्मारक हट्ठीमदारी से पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी केहरी सिंह व नगर मजिस्ट्रेट जे.एन. सचान ने पालिका कर्मियों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु शासन व पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी के निर्देश के क्रम में शनिवार को नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा नगर के बाज़ारों में सैनेटाइज़र का छिड़काव किया गया। मुहल्ला हट्ठीमदारी स्थित शहीद स्मारक से पालिकाध्यक्ष मु.तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी केहरी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जे0एन0सचान व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रुप से पालिका कर्मियों को सैनेटाइज़र का छिड़काव करने हेतु रवाना किया।
यहां से आधुनिक स्प्रे मशीन, टैंकरो, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों तथा हाथों मे मशीने लेकर निकले पालिका कर्मियों ने शहर की सड़को, बाज़ारों, दूकानों गली-कूचों से लेकर चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज़र, ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कोरोना से बचाव हेतु नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य निरन्तर जारी है। इसी कड़ी में आज शहीद स्मारक स्थल हट्ठीमदारी से सैनेटाइजे़शन का कार्य प्रारम्भ किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों/नालियों की सफाई सुनिश्चित करायी जा रही है।


इस सम्बन्ध में सफाई नायकों को निर्देशित किया गया है कि अभियान चलाकर नगर क्षेत्र स्थित सभी नालों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित करायें ताकि जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न होने पाये। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि शरीर के अन्दर इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन अवश्य लगवायें। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश प्रभावित है। आप सभी बिना किसी सन्देह के भारत सरकार की ओर से मुहैया करायी जा रही कोरोना वैक्सीन को लगवायें। पालकी ने कहा कि पालिका कार्यालय एवं विभिन्न वार्डों में कैम्प लगाकर आम नागरिकों का टीकाकरण स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने नागरिको से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का प्रयोग करनें, एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने एवं स्वच्छता बनाये रखने की अपील की है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी केहरी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जे.एन.सचान, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, सभासदगण सतीश चन्द्र मिश्रा, नसीम अख्तर, सालिम अंसारी आदि के इलावा पालिका सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थें।

