नरी भरने के दौरान मशीन में उतरा करंट, 08 वर्ष के बच्चे की दर्दनाक मौत
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वलीदपुर के बीचलापुर गांव में नरी भरने के दौरान मशीन में करंट उतरने से एक 8 वर्षीय नाबालिग युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों में युवक को तत्काल इलाज हेतु एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये, जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गईं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक मुम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर बिचलापुरा का निवासी तुफैल 8 वर्ष पुत्र अयूब गुरुवार की सुबह नरी भर रहा था, इसी दौरान मशीन में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से वह गम्भीर से झुलस गया। परिजनों ने तत्काल नाबालिग युवक को मुहम्मदाबाद में इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये, जहाँ नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिग युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


