खास-मेहमान

निर्भया सेना ने वाराणसी मडंल के विवेक कुमार मिश्रा को दिया “BEST DPO” का सम्मान


वाराणसी मंडल के DPO विवेक कुमार मिश्रा को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र ” बाबा ” के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मण्डल ने विवेक कुमार मिश्रा को
” BEST DPO” के सम्मान से सम्मानित किया गया।
विदित हो कि जब से वाराणसी मंडल के DPO श्री मिश्रा ने जब से पर्सनल विभाग की महिला कर्मचारियों / अन्य महिला रेल कर्मचारियों का आपने विशेष आदर सम्मान प्रदान किया है ।
मिश्रा जी बेहद आदर्श , कर्मठ व ईमानदार रेल अधिकारी है ।
आप आधी आबादी का विशेष सम्मान करते है ।
आप निर्भया की धरती बागी बलिया के मूल निवासी है ।
आपने महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा , सहयोग , सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया है । ऐसे कई आदर्श क्रिया – कलापों को देखते हुए
आज ” BEST DPO ” के सम्मान के निमित्त माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा ने कहा कि DPO श्री मिश्रा जी बेहद मिलनसार , कर्मठ , सजग व ईमानदार रेल अधिकारी है ।
साथ ही बाबा जी ने यह भी कहा कि आप निर्भया की धरती बागी बलिया व निर्भया सेना की जन्मस्थली मऊ जंक्शन पर अन्य सुविधाओं के लिए नित नूतन प्रयास करेंगे ।श्री मिश्रा जैसे आदर्श रेल अधिकारी को सम्मानित कर निर्भया सेना भी स्वयं सम्मानित हुई है ।
निर्भया सेना भारतीय रेल में महिला रेल यात्रियों के हितार्थ / कल्याणार्थ / सम्मानार्थ / सुविधार्थ बेहद लोकप्रिय व नामचीन संगठन है जो रेल यात्रा के दौरान या रेल सर्कुलेटिंग एरिया में जान माल की स्थिति में अपना खून भी देकर जिलाने का कार्य करती है ।
साथ ही रेलवे के चार्जसीटेड कर्मचारियों के सहयोग में भी तत्पर रहती है ।
बाबा ने कहा कि मिश्रा जी रेल कर्मचारियों के लिए विशेष सम्मान सहयोग प्रदान करेंगे व उन्हें चार्जसीट से बचाएंगे व निर्भया सेना भी वाराणसी मंडल ही नहीं भारतीय रेल के सभी चार्जसीटेड कर्मचारियों के सम्मान में दृढ़ता से खड़ी रहेगी बशर्ते वह रेल कर्मचारी आदर्श हो न कि आदतन ।
मिश्रा जी के सम्मान में निर्भया सेना की दूसरी सबसे बड़ी पदाधिकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह MEMBER ZRUCC NE RLY , डॉ रविन्द्र नाथ मिश्र ( प्राचार्य )
राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सदस्य स्टेशन सलाहकार समिति मऊ जंक्शन , श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव , सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्भया सेना सह MEMBER ZRUCC NE RLY , श्री रितेश मिश्रा ( प्रवक्ता – केन्द्रीय विद्यालय दिल्ली ) सह दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता ने श्री मिश्रा जी के क्रिया कलापों की अंतर्मन से प्रशंसा व सराहना की व आप सभी की उपस्थिति में काफी यादगार रहा यह सम्मान समारोह ।
अंत में DPO श्री मिश्रा जी ने निर्भया सेना के आदर्श क्रिया कलापों की भूरी भूरी प्रशंसा की व अपना हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *