मऊ में जान माल की धमकी के बाद भी नही हुयी कार्यवाही, पीड़ित दर-दर भटकने को है मजबूर
मऊ। जनपद के थाना सरायलखंसी अन्तर्गत ग्रामसभा हासपुर के अवनीश बरनवाल नें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर फरियाद किया कि कुछ लोग पिछले दिन गोलबन्द तरीके से मुॅह बाॅधकर घर के अन्दर घुसकर गाली गलौज करते हुए पत्नी और माॅ के साथ छेड़ छाड़ एवं मारपीट किये तथा जाते जाते मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया । जिसकी सूचना पुलिस चौकी पिपरीडीह को दिया। चौकी पर से सिपाही व दिवान आये उल्टे ही अवनीश को लेकर थाने चले गये। अवनीश नें लिखित रूप से इसकी शिकायत थाना इन्चार्ज को दिया। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुयी। प्रार्थी का आरोप है कि विपक्षी गोलबन्ध व अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं पूर्व में भी कई मुकदमें इनके नाम से लम्बित हैं और आज भी घुम-घुमकर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अवनीश नें पुलिस अधीक्षक,मऊ से अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की माॅग किया। खबर लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नही हुयी थी ।

