तमसा तट तीरे स्व. सत्यदेव राय श्मशानघाट पर शिक्षकों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण किया
मऊ। स्वर्गीय सत्यदेव राय श्मशानघाट तमसा तट भीटी पर शिक्षक साथियों के साथ वृहस्पतिवार को पर्यावरण को बचाने के लिए वट पोधों का पौधरोपण किया गया ।
इस दौरान ऋषिकेश पांडेय प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज मऊ ने बताया कि प्रकृति के संतुलन को संतुलित करने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है। ऐसे पौधे जो लंबे समय तक आपको प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देते रहें । रूपेश पांडेय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे वृक्षों को अवश्य लगाना चाहिए, वातावरण के शुद्धिकरण के साथ-साथ समाज के लोगों को धूप से बचने का सबसे सशक्त माध्यम वट वृक्ष ही होता है । श्रीमती आभा त्रिपाठी ने कहा कि जान ही जहान है तो वृक्ष ही महान है जब एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है तो हमें ऐसे वृक्षों को सभी मातृ शक्तियों को अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर शरद कुमार पांडेय, अशोक कुमार मिश्र, विनीत पांडेय, राहुल तिवारी, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अरुण कुमार मौर्य, राधा रमण सिंह, वैभव चौबे, श्रीमती सुनीता पांडेय ,श्रीमती प्रितुलता पांडेय आदि उपस्थित रहे।

