खास-मेहमान

नवनियुक्त जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने संभाला प्रयागराज का कार्यभार

प्रयागराज। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने शनिवार को प्रयागराज का अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2010 बैच के आईएएस संजय कुमार खत्री गाजीपुर एवं रायबरेली में भी जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके है। वर्तमान समय में वे जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। संजय कुमार खत्री ने आज दिनांक 05.06.2021 को सायं में कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया । इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अशोक कुमार कनौजिया, अपर जिलाधिकारी (वित्त) एम0के0 सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *