मऊ के बढुआगोदामब से 25 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
आदर्श कुमार की रिपोर्ट
मऊ ज़िले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने उस इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसकी लंबे समय से महकमें को तलाश थी। जिले की सरायलखंसी थाने की पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर बढुआगोदाम तिराहे के पास से वांछित को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और बलवा के कई मुकदमे चल रहे हैं और वो 25 हज़ार रुपये का इनामी बदमाश भी है।
गिरफ्तार सन्तोष सिंह बागी पुत्र स्व. राम अवध सिंह निवासी बेलसड़ी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर का रहने वाला है।
मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराधियों और अपराध के खिलाफ अभियान चलाया चलाए जा रहे है और इस आरोपी की गिरफ्तारी भी इसी अभियान का हिस्सा है।
इसके अलावा सहरोज मोड़, रानीपुर थाने की पुलिस ने नगपुर पुलिया के पास से भी वांछितों को गिरफ्तार किया है।
Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

