200 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक शख्स गिरफ्तार

मऊ। अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.06.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम धरमपुर से अंकित यादव पुत्र सुभाष निवासी धरमपुर थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 200 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 183/21 धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

