मिसाल-ए-मऊ

मऊ के मेराज खालिद बंगाल के DIG (आपरेशन) CID पद पर हुए प्रोन्नत, बोले Thanks

सईदुज़्ज़फर की रिपोर्ट

मऊ के लाल हमेशा आसमान पर सितारे बन कर चमकते हैं जहां भी होते हैं अपनी एक अलग पहचान बनाकर बुलन्दियों पर आगे बढ़ने की ललक रखते हैं।
ऐसी ही कुछ कहानी मऊ के लाल व आईपीएस अधिकारी मऊ शहर के थाना कोतवाली अन्तर्गत खीरीबाग प्रेमा राय निवासी IPS मेराज खालिद की भी है। इनकी मेहनत लगन और कार्यशैली को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने इन्हें प्रोन्नत करते हुए डीआईजी (आपरेशन) सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी है।


मऊ निवासी आईपीएस अधिकारी मेराज खालिद ने जब इसकी सूचना अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की तो सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस बारे में जब mtimes24.in के चीफ़ एडिटर सईदुज़्ज़फर ने मेराज खालिद डीआईजी (आपरेशन) सीआईडी से संपर्क किया तो उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये सब मेरी माँ की दुआओं का असर और ऊपर वाले का कर्म है.

इन्सान को हमेशा मेहनत लगन और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए उसका परिणाम एक दिन अवश्य मिलता है। मेरी मां ने एक शिक्षिका के रूप में मुझे हमेशा अच्छा इन्सान बनने की प्रेरणा दी। जिसका परिणाम है कि आज मैं जो भी हूँ सब के सामने हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *