चेयरमैन साहब, ईओ साहब, गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है, कुछ करिए
मऊ। नगर पालिका परिषद वार्ड नम्बर 19 मुहल्ला क़ासिम पोखरी का हाल ये तस्वीर बयान कर रही है। ओवर ब्रिज के नीचे से लगभग आधे शहर के नाले का पानी का निकास होता था, लेकिन रेलवे का कार्य प्रगति पर है जिससे पानी का निकास नही हो पा रहा है जिससे नाले का गंदा पानी मुहल्ले वासी के घरो और गलियों में भर गया है जिससे बहुत सारी दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है । इस महामारी के दौर में अनेकों बीमारी होने का मुहल्ले वासियो में भय बना हुआ है। अगर समय पर इस समस्या का समाधान नही हुआ तो ये एक बड़ी बीमारी का रूप ले लेगी। जलजमाव का आलम यह है कि गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस जा रहा है ऐसे में वहां रह रहे लोगों के हालात क्या होंगे इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन से अविलंब जलजमाव के प्रति ठोस निर्णय लेकर जनहित में जनता को सुविधा देने की मांग किए हैं, ताकि जलजमाव से होने वाले गंभीर बीमारी के लोग शिकार ना हो पाए।


