वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवेश श्रीवास्तव के निधन पर लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना
मऊ। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय उद्घोषक राजेश श्रीवास्तव के वरिष्ठ भ्राता प्रवेश कुमार श्रीवास्तव 62 वर्ष का पिछले दिनों लखनऊ के लोहिया अस्पताल में निधन हो गया ।वह गोरखपुर दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता थे । उनके निधन से पत्रकारों अधिवक्ताओं और समाजसेवियों में गहरा शोक व्याप्त है।
दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवेश कुमार श्रीवास्तव के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है । उनके पार्थिव शरीर को गोरखपुर लाया गया, और वही राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिवंगत प्रवेश कुमार श्रीवास्तव पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। अपने बड़े भाई के निधन से पूरी तरह से मर्माहत वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव और उनके भाई प्रदीप श्रीवास्तव अत्यंत ही शोकाकुल हैं। श्रीवास्तव बंधुओं का कहना है कि वह उनके अभिभावक थे ,और उनके सुख-दुख में सदा ही भागीदार रहते थे। और उनका समय समय से मार्गदर्शन किया करते थे। परंतु ईश्वर की लीला के आगे किसी की चलती नहीं, और अचानक उनका हम सब से रुखसत हो जाने की वजह से हम सभी को गहरा आघात पहुंचा है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर एक शोक सभा सुरेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रतनपुरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को किया गया। जिसमें दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। तथा 2 मिनट का मौन रखकर के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में आज हिंदी दैनिक के तहसील संवाददाता फतेह बहादुर गुप्त, दैनिक जागरण के सुरेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सहारा के विनोद कुमार गुप्त, अमर उजाला से हरी निवास पांडेय, हिंदुस्तान से सदानंद गौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू इत्यादि उपस्थित थे।

